Bhai Dooj Special: भाई दूज पर भाई के लिए बनाएं मेवे के लड्डू

Khushi Srivastava

सामग्री: 1 कप काजू, 1 कप बादाम, 1 कप अखरोट, 1 कप मखाने, 1 कप गुड़ (कद्दूकस किया हुआ) और 1/2 कप घी

काजू, बादाम और अखरोट को एक पैन में हल्का भूनें, फिर ठंडा होने दें

मखाने को थोड़ी देर भूनें, ताकि वे कुरकुरे हो जाएं

सभी भुने हुए मेवों को मिक्सर में डालकर दरदरा पाउडर बना लें

एक पैन में घी गर्म करें और उसमें गुड़ डालें। गुड़ को पूरी तरह से पिघलने दें

पिघले गुड़ में मेवों का पाउडर डालकर अच्छी तरह मिक्स करें

मिश्रण को थोड़ा ठंडा होने पर हाथों में घी लगाकर लड्डू बनाएं

लड्डू को एक प्लेट पर रखें और उन्हें ठंडा होने दें

ठंडा होने पर मेवां लड्डू को सर्व करें या एयरटाइट कंटेनर में स्टोर करें