Khushi Srivastava
1 लीटर दूध को उबालें और इसमें नींबू का रस या सिरका मिलाकर दूध को फटने दें
फटे हुए दूध को एक सूती कपड़े में छानकर पनीर (चन्ना) निकालें
पनीर को ठंडे पानी में धोकर अच्छी तरह निचोड़ लें ताकि खट्टा स्वाद चला जाए
एक कढ़ाई में पनीर को डालें और मध्यम आंच पर पलटी से लगातार चलाते रहें
इसमें ½ कप चीनी मिलाएं और पनीर को तब तक पकाएं जब तक कि वह गाढ़ा न हो जाए
स्वाद के लिए ½ चम्मच इलायची पाउडर और बारीक कटे मेवे डालें
मिश्रण को एक थाली में डालकर चपटा करें और थोड़ी देर ठंडा होने दें
ठंडा होने पर कलाकंद को चौकोर टुकड़ों में काटें और सर्व करें