बीजू पटनायक की आज 109वीं जयंती, जानिए उनके योगदान

Himanshu Negi

ओडिशा के लोकप्रिय CM बीजू पटनायक की आज 109वीं जयंती है। इस अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उन्हें याद किया।

PM मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर आपातकाल के दौरान बीजू पटनायक के कड़े विरोध को भी याद किया।

PM मोदी ने कहा कि बीजू बाबू को उनकी जयंती पर याद करते हुए, हम ओडिशा के विकास और लोगों को सशक्त बनाने में उनके योगदान को याद करते हैं।

बता दें कि 5 मार्च 1916 को ओडिशा के गंजाम जिले में विजयानंद (बीजू) पटनायक का जन्म हुआ था और वह दो बार ओडिशा के मुख्यमंत्री रहे थे।

बीजू पटनायक को एविएशन में गहरी रुचि थी, और उन्होंने पायलट बनने के अपने सपने को पूरा करने के लिए अपनी पढ़ाई छोड़ दी

प्रशिक्षण लेने के बाद, उन्होंने निजी एयरलाइंस के साथ उड़ान भरी, लेकिन जब दूसरा विश्व युद्ध छिड़ा, तो उन्होंने रॉयल इंडियन एयरफोर्स जॉइन कर लिया।

1947 में, जब पाकिस्तानी हमलावरों ने कश्मीर पर हमला किया, तो बीजू पटनायक ने कश्मीर की रक्षा में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

वह डकोटा डी सी-3 विमान उड़ाते थे। 27 अक्टूबर को, उन्होंने अपने विमान से श्रीनगर की हवाई पट्टी के लिए उड़ान भरी थी।