Khushi Srivastava
ब्लैकहेड्स चेहरे की खूबसूरती कम कर देते हैं, लेकिन कुछ आसान घरेलू उपायों से इन्हें बिना किसी खर्च के सिर्फ 5 मिनट में हटाया जा सकता है, जानें कैसे
शहद और नींबू का रस मिलाकर नाक पर लगाकर हल्के हाथों से रगड़ें। इससे ब्लैकहेड्स कम हो सकते हैं और त्वचा साफ़ हो जाती है
ग्रीन टी की पत्तियों का पेस्ट बनाकर नाक पर लगाने से ब्लैकहेड्स की समस्या से निजात मिल सकती है
अंडे के सफेद हिस्से को नाक पर लगाने से न केवल ब्लैकहेड्स हटते हैं, बल्कि त्वचा भी टाइट होती है
नींबू के रस में दालचीनी पाउडर मिला कर नाक पर लगाने से स्किन के पोर्स बंद हो जाते हैं और ब्लैकहेड्स कम होते हैं
नाक के ब्लैकहेड्स हटाने के लिए बेकिंग सोडा को पानी में घोलकर पेस्ट बनाकर नाक पर लगाएं। इससे ब्लैकहेड्स जल्दी गायब हो सकते हैं
हल्के हाथों से स्क्रबिंग करके आप ब्लैकहेड्स को हटा सकते हैं। यह त्वचा की डेड सेल्स को भी बाहर निकालता है
चेहरे को स्टीम देने से स्किन के पोर्स खुल जाते हैं, जिससे ब्लैकहेड्स आसानी से बाहर निकल आते हैं
स्टीम के बाद ठंडे पानी से चेहरे को धोना चाहिए ताकि पोर्स बंद हो जाएं और गंदगी अंदर न जाए
चेहरे को रोज़ साफ़ रखना और धूल-मिट्टी से बचने से ब्लैकहेड्स की समस्या कम हो सकती है