शुगर लेवल को कंट्रोल करने के लिए करें इन सब्जियों का सेवन 

By kajal yadav

Nov 11, 2025

शुगर लेवल बढ़ने से कई तरह की समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है, इसलिए इन सब्जयों का सेवन ज़रूर करें.

1. करेला- इसमें मौजूद चैरेंटिन और पॉलीपेप्टाइड-पी इंसुलिन की तरह काम करते हैं, जिससे शुगर लेवल कंट्रोल होता है.

2. पालक- इसमें आयरन और फाइबर की मात्रा अधिक होती है. जो शुगर लेवल को कंट्रोल करने में मदद करता है.

3. ब्रोकोली- यह इंसुलिन की कार्यक्षमता को बढ़ाकर शरीर को हेल्दी बनाती है, इसका सेवन कच्चा, स्टीम करके भी किया जा सकता है.

4. खीरा- यह शरीर को हाइड्रेट रखता है, जिससे ब्लड शुगर लेवल और पाचन क्रिया बेहतर रहती है.

5. लौकी- इसमें पानी और फाइबर की मात्रा अधिक होती है, इसे अपनी डाइट में ज़रूर शामिल करें.

6. पत्ता गोभी- इसमें फाइबर और विटामिन सी होते हैं, जो शुगर कंट्रोल करने में मदद करते हैं.

7. फूलगोभी, शिमला मिर्च और हरी फलियां- ये सभी सब्जियां भी ब्लड शुगर को कंट्रोल करने और इंसुलिन की कार्यक्षमता बढ़ाने में मदद करती हैं.