By kajal yadav
Jan 08, 2025
सर्दियों में आपने सुबह उठने पर शरीर में दर्द महसूस किया होगा.
लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि आखिर सर्दियों में ही ऐसा दर्द क्यों होता है.
आइए जानते हैं कि सर्दियों के मौसम में बदन दर्द क्यों बढ़ जाता है.
ठंड में शरीर की ब्लड वेसल्स सिकुड़ जाती हैं, और खून और ऑक्सीजन शरीर के अंगों तक ठीक से नहीं पहुंच पाते हैं.
इससे जोड़ों के आसपास फैट कम हो जाता है और शरीर की मांसपेशियों में अकड़न और दर्द होता है.
सर्दियों में, जोड़ों के अंदर का फ्लूइड गाढ़ा हो जाता है, जिससे अकड़न और जोड़ों में दर्द बढ़ जाता है.
इसके अलावा ठंड में भागदौड़ कम होने व विटामिन डी की कमी से भी बदन दर्द बढ़ जाता है.