Bollywood Stars South Debut: साल 2025 में साउथ में डेब्यू करेंगे ये 6 बॉलीवुड स्टार्स

Anjali Dahiya

इस रिपोर्ट में हम आपको उन बॉलीवुड सितारों से मिलवाने जा रहे हैं, जो बहुत जल्द अपनी एक्टिंग का हुनर साउथ सिनेमा में भी दिखाने वाले हैं, देखिए लिस्ट में कौन-कौन शामिल है

बॉलीवुड की क्वीन करीना कपूर खान 2025 में साउथ इंडस्ट्री में अपनी शुरुआत करेंगी

उनके इस अनटाइटल्ड प्रोजेक्ट के बारे में ज़्यादा जानकारी सामने नहीं आई है, लेकिन करीना इसे "बड़ा साउथ फिल्म प्रोजेक्ट" कह चुकी हैं

शनाया कपूर बॉलीवुड और टॉलीवुड दोनों में अपना डेब्यू "वृषभा" फिल्म के साथ कर रही हैं, इस फिल्म में वो सुपरस्टार मोहनलाल के साथ नज़र आएंगी

मोहनलाल के अलावा फिल्म में रोशन मेका, गरुड़ राम, सिमरन और श्रीकांत सहित कई स्टार कलाकार शामिल हैं

बालाजी टेलीफिल्म्स द्वारा समर्थित और एकता कपूर द्वारा सह-निर्मित, 'वृषभा' एक उच्च बजट वाली तेलुगु-मलयालम द्विभाषी फिल्म है, जो प्रशंसित फिल्म निर्माताओं द्वारा निर्देशित है

‘मिर्जापुर’ और ‘विक्टोरिया’ एंड ‘अब्दुल’ जैसी फिल्मों और वेब सीरीज़ में अपनी बेहतरीन अदाकारी के लिए मशहूर अली फज़ल 2025 में पैन-इंडिया फिल्म "ठग लाइफ" के ज़रिए साउथ में अपना डेब्यू करेंगे

इस फिल्म में वो लेजेंडरी कमल हासन के साथ स्क्रीन शेयर करेंगे, साउथ के मशहूर डायरेक्टर मणिरत्नम द्वारा निर्देशित इस मल्टी-लैंग्वेज फिल्म से अली एक बार फिर अपनी बहुमुखी प्रतिभा को साबित करने वाले हैं

‘फाइटर’ और ‘गुड़गांव’ जैसी फिल्मों से चर्चा में आए अक्षय ओबेरॉय अब साउथ फिल्म इंडस्ट्री में कदम रखने जा रहे हैं

उनकी पहली साउथ फिल्म "टॉक्सिक" है, जिसमें वह यश, कियारा आडवाणी, नयनतारा और हुमा कुरैशी के साथ नज़र आएंगे

‘द रेलवे मैन’ और ‘अस्पिरेंट्स’ जैसे प्रोजेक्ट्स से पहचान बनाने वाले सनी हिंदुजा मलयालम फिल्म "हेलो मम्मी" के साथ साउथ इंडस्ट्री में डेब्यू कर रहे हैं

यह कॉमेडी-हॉरर फिल्म डर और हंसी का एक दिलचस्प मिश्रण है, जो एक अभिनेता के रूप में सनी की बहुमुखी प्रतिभा को प्रदर्शित करती है