58 साल के हुए बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान, इस फिल्म ने बदली सलमान की किस्मत
By ANJALI DAHIYA
DEC 27, 2023
बॉलीवुड के सुपरस्टार सलमान खान 58 साल के हो गए है। इस मौके पर उनके फैंस उन्हें सोशल मीडिया पर जन्मदिन की बधाई दे रहे हैं
सलमान की पहली फिल्म ‘बीवी हो तो ऐसी’ है। 1988 में रेखा और फारुख शेख की इस मूवी में एक्टर ने साइड रोल प्ले किया था
फिल्म Biwi Ho Toh Aisi से करियर की शुरुआत करने के बाद सलमान खान ने कुछ टाइम तक काम नहीं किया था फिर उन्हें सूरज बड़जात्या की फिल्म ‘मैंने प्यार किया’ में रोमंटिक सीन करने के बाद काफी पॉपुलरिटी हासिल हुई
राजश्री बैनर तले बनी ‘मैंने प्यार किया’ सिर्फ सलमान खान के करियर की नहीं बल्कि हिंदी सिनेमा की सबसे सफल मूवी में से एक है
इस लव स्टोरी ड्रामा फिल्म को दर्शकों ने बेशुमार प्यार दिया।’मैंने प्यार किया’ साल 1989 की बॉलीवुड की सबसे अधिक कमाई करने वाली फिल्मों की लिस्ट में टॉप पायदान पर रही
‘मैंने प्यार किया’ सलमान खान के फिल्मी करियर की सबसे शानदार फिल्म में से एक है
इस फिल्म के लिए सलमान मेकर्स की पहली पसंद नहीं थे। सलमान खान से पहले एक्टर पीयूष मिश्रा और विंदू दारा सिंह को ‘मैंने प्यार किया’ का ऑफर मिला
लेकिन किसी वजह से ये दोनों इस फिल्म को नहीं कर पाए और फिर सलमान के हाथ ये फिल्म लगी और एक मिसाल बन गई
सलमान खान ने अपनी करियर में एक से बढ़कर एक सुपरहिट फिल्मों की बौछार की है और उन्हें उनकी जबरदस्त एक्टिंग के लिए खूब सराहा जाता है
दबंग खान सिर्फ एक्टिंग में ही माहिर नहीं हैं बल्कि उन्हें अपनी फिटनेस के अलावा खाली समय में पेंटिंग करने का भी शौक है
सलमान खान के वर्क फ्रंट की बात करें तो हाल ही में फिल्म ‘टाइगर 3’ से उन्होंने बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाया था