Bridal Lehengas Colour: शादी में पहनने के लिए दुल्हन खरीद सकती हैं इस कलर के लहंगे

Priya Mishra

शादी के दिन दुल्हन का लहंगा बहुत खास और महत्वपूर्ण होता है। दुल्हन के कपड़े के रंगों का चुनाव न केवल ट्रेडिशनल होता है, बल्कि यह दुल्हन के व्यक्तिगत पसंद पर भी निर्भर करता है।

अक्सर शादी में दुल्हन लाल रंग के जोड़े पहनती हैं लेकिन इसके अलावा भी कुछ कलर्स है जिन्हें ब्राइड ट्राई कर सकती हैं।

चलिए जानते हैं कि होने वाली दुल्हन अपनी शादी में किस रंग के लहंगे पहन सकती हैं।

लाल
शादी में अक्सर दुल्हनों को लाल रंग के लहंगे पहने देखे जाते हैं क्योंकि यह समृद्धि का प्रतीक माना जाता है।

पिंक
हल्का पिंक या बेबी पिंक एक बेहद सॉफ्ट और रोमांटिक रंग होता है, जो दुल्हन के लिए एक प्यारा लुक देता है। पिंक रंग में शादी का लहंगा पहनने से दुल्हन का लुक थोड़ा ट्रेंडी लगता है।

मैरून
शादी के लिए मैरून रंग का लहंगा भी काफी लोकप्रिय है। यह रंग लाल और ब्राउन के मिश्रण से आता है। मैरून रंग में दुल्हन का लहंगा पारंपरिक होते हुए भी मॉडर्न लुक देता है।

ऑरेंज
दुल्हन शादी में नारंगी रंग के लहंगे भी पहन सकती हैं। क्योंकि इसका नाता समृद्धि और खुशी से जुड़ा होता है।

गोल्डन
दुल्हन अगर शादी में गोल्डन रंग के लहंगे पहनती हैं तो उसे बिल्कुल रॉयल लुक मिलता है। गोल्डन शेड्स को अक्सर लाल, हरे, या पिंक रंग के साथ मिलाकर पहनने का ट्रेंड है, जिससे दुल्हन का लुक और भी ग्लैमरस हो जाता है।