By Ritika
Jan 30, 2024
Bollywood
'एक दीवाना था', 'सिंह इज ब्लिंग', 'आई' जैसी फिल्मों के लिए मशहूर एमी जैक्सन ने सगाई कर ली हैं
उन्होंने अपने ब्वॉयफ्रेंड और गॉसिप गर्ल में 'चक बास' का रोल प्ले करने वाले हॉलीवुड स्टार एड वेस्टविक से सगाई कर ली हैं
एमी ने खुद इंस्टाग्राम पर अपनी इंगेजमेंट की तस्वीरें पोस्ट की हैं, उन्होंने लिखा- हेल यस, साथ में अंगूठी की इमोजी शेयर की
बता दें, एक्टर एड वेस्टविक ने एमी को स्विट्जरलैंड की खूबसूरत वादियों के बीच प्रपोज किया और उन्हें डायमंड रिंग पहनाकर उनसे सगाई की
अब ये तस्वीरे सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है वहीं कपल के फैंस और दोस्त उन्हें बधाई दे रहे हैं
बता दें, एड वेस्टविक से पहले एमी बिजनेसमैन जॉर्ज पानायियोटौ संग सगाई कर चुकी थी, लेकिन बाद में दोनों ने ब्रेकअप कर लिया था
एमी जैक्सन ने अपने करियर की शुरूआत 2010 में आई तमिल फिल्म 'मद्रासापत्तिनम' से किया था
इसके बाद उन्होंने साल 2012 में आई फिल्म 'एक दीवाना था' से बॉलीवुड में कदम रखा था