Social

सोमनाथ मंदिर के पास 150 से ज्यादा अवैध झुग्गियों पर चला बुलडोजर

By Pratibha

Jan ,29, 2024

ऐसा माना जाता है कि सोमनाथ मंदिर भगवान शिव के 12 ज्योतिर्लिंग मंदिरों में से पहला है। यह एक प्रमुख तीर्थस्थल है।

गुजरात के गिर सोमनाथ जिले में सोमनाथ मंदिर के पीछे मंदिर ट्रस्ट और राज्य सरकार की तीन हेक्टेयर भूमि को खाली करने के लिए अतिक्रमण विरोधी अभियान चलाया गया है

घरों और झोपड़ियों को गिराने का अभियान शनिवार की सुबह शुरू हो गया।

राजस्व विभाग से जारी नोटिस के अनुसार, भूमि को अतिक्रमण से मुक्त कराने के बाद वहां बाड़ लगाई जाएगी।

सोमनाथ जिले के पुलिस अधीक्षक मनोहरसिंह जडेजा ने कहा कि अभियान सुचारू रूप से चले और इसके लिए बड़ी संख्या में पुलिसकर्मियों को तैनात किया गया है। 

पुलिस के सख्त बंदोबस्त के बीच 21 पक्के मकान और 153 झोपड़ियों को तोड़कर 3 हेक्टेयर जमीन को अतिक्रमण मुक्त किया गया।

यहां देखें वीडियो Courtsey : वीडियो को एक्स पर @TimesAlgebraIND नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है।