Khushboo Sharma
फल खाना सेहत के लिए अच्छा होता है। साथ ही ये टेस्टी भी होते हैं
भारत में कई तरह के फल मौजूद है। लेकिन इनमें से एक फल ऐसा भी है, जिसे मक्खन फल कहा जाता है
शायद आप भी सोच रहे होंगे कि ऐसा कौन सा फल होता है
अगर आप भी इसका सही जवाब नहीं जानते हैं तो चलिए बताते हैं कि किस फल को मक्खन फल कहा जाता हैएवोकाडो
एवोकाडो को बटर फल यानी की मक्खन फल भी कहा जाता है
बता दें कि एवोकाडो को मक्खन फल कहे जाने का कारण इसका क्रीमी टेक्सचर है
दरअसल, जब भी ये फल पक जाता है तो इसका टेक्सचर क्रीमी हो जाता है
एवोकाडो को कई तरह से खाया जाता है। कई लोग इसे सलाद, सैंडविच की तरह खाते हैं
एवोकाडो में शुगर की मात्रा काफी कम होती है। इसमें विटामिन के, ई और सी ज्यादा पाया जाता है। साथ ही पोटैशियम, मैग्नीशियम और एंटीऑक्सीडेंट भी होते हैं
एवोकाडो खाने से वजन भी कंट्रोल में रहता है। साथ ही ये कैंसर का खतरा भी कम करता है