Vastu Tips
By Aastha Paswan
June, 16, 2024
Source: Google
गंगा दशहरा पर भारत की पवित्र नदी और माता की उपमा धारण करने वाली गंगा माता की पूजा-अर्चना की जाती है।
हर वर्ष ज्येष्ठ माह के शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि को गंगा दशहरा का त्योहार धूमधाम से मनाया जाता है।
इस साल 16 जून 2024 के दिन गंगा दशहरा मनाया जा रहा है। आज हम आपको बताएंगे कि गंगा दशहरा के दिन कौन-सी चीजें खरीदना बेहद शुभ होता है?
गंगा दशहरा के दिन घर में झाडू जरूर लाएं। इस दिन झाडू खरीदना अत्यंत शुभ माना जाता है। इससे मां लक्ष्मी भी प्रसन्न होती है।
हिंदू शास्त्र के मुताबिक गंगा दशहरा के दिन झाडू खरीदने से घर में सकारात्मक ऊर्जा का वास होता है और धन-धान्य कभी कोई कमी नहीं होती।
आप गंगा दशहरा के दिन पीली कौड़ी भी खरीद सकते हैं। इसे घर लाने से मां लक्ष्मी की कृपा परिवार के सदस्यों पर सदैव बनी रहती है।
गंगा दशहरा वाले दिन पीली कौड़ी की पूजा करें और उन्हें लाल कपड़े में बांधकर तिजोरी में रख दें। इससे मां लक्ष्मी प्रसन्न होती है।
गंगा दशहरा के दिन नए वस्त्र खरीदना सबसे उत्तम माना जाता है। इससे जीवन में चल रही परेशानियों से छुटकारा मिल सकता है।