Samiksha Somvanshi
हमारे बड़े बुज़ुर्ग ये भी मानते है कि जिस घर में शमी का पौधा होता है वहां सुख-समृद्धि बढ़ती है।
ज्योतिष शास्त्र में शमी के पौधे के कई उपाय बताए गए है, जिनको अपनाकर आप अपनी आर्थिक तंगी से लेकर नकारात्मकता तक से छुटकारा पाया सकते है।
शमी के पौधे की रोजाना पूजा करने के साथ शाम के समय उसमें सरसों के तेल का दीपक भी जलाना चाहिए।
मान्यता है कि ऐसा करने से मां लक्ष्मी प्रसन्न होती है और आपकी आर्थिक तंगी को दूर करती है।
मनचाही नौकरी पाने के लिए शनिवार के दिन आप घर की उत्तर दिशा में शमी का पौधा लगा सकते है और उसमे चंदन मिलकर जल का अर्घ्य दे सकते है।
पूजा करते वक़्त आप ॐ नमः शिवाय मंत्र का जाप करें इस से आपको मनचाही नौकरी मिल सकती है।
घर में रोजाना शाम को पौधे के नीचे दीप जलाएं, ऐसा करने से नकारात्मकता के साथ मानसिक तनाव भी दूर होता है।
कर्ज से मुक्ति पाने के लिए शनिवार को शमी के पौधे के निचले भाग में काली उड़द और काले तिल चढ़ाएं ऐसा करने से व्यक्ति शनि की साढ़ेसाती और धीरे-धीरे कर्ज से मुक्ति पा लेता है।
यदि घर में लोग ज्यादा बीमार होने लगे हैं तो, जल में थोड़ा सा दूध मिला लें, उसके बाद अवधूतेश्वर महादेव का नाम लेते हुए धीरे-धीरे शमी के पौधे में चढ़ा दें। ऐसा करने से आप सभी रोगों से मुक्ति पा सकते है।