AUTOMOBILE

BYD Seal vs Hyundai Ioniq 5: हुंडई आयोनिक 5 या बीवाईडी सील जानिए भारत में कौन है बेहतर 

By PRIYA MISHRA

MARCH 10, 2024

सील की कीमत 41-53 लाख रुपये के बीच है जबकि Ioniq 5 की कीमत 46.05 लाख रुपये है

हुंडई की आयोनिक 5 अब तक अपने प्राइस रेंज में सबसे ज्यादा बिकने वाली EV में से एक है

लेकिन BYD अपनी सील के साथ इस प्रीमियम EV सेगमेंट में कब्जा जमाना चाहती है

डाइमेंशन कंपेरिजन सील की लंबाई 4800 मिमी है जबकि आयोनिक 5 की लंबाई 4635 मिमी है

आयोनिक 5 की चौड़ाई 1890 मिमी है जबकि सील की चौड़ाई 1875 मिमी है

आयोनिक 5, सील के 2920 मिमी के व्हीलबेस के मुकाबले 3000 मिमी के व्हीलबेस के साथ थोड़ी बड़ी है

सील दो बैटरी पैक और सिंगल/डुअल मोटर फॉर्म में आती है बेस मॉडल में 204PS सिंगल मोटर के साथ 61.44 kWh बैटरी पैक मिलता है

हुंडई आयोनिक 5 में 631 किमी की रेंज मिलने का दावा किया गया है

जबकि BYD सील के एकल मोटर वेरिएंट के लिए कंपनी ने 82.56 kWh बैटरी पैक के साथ 650 किमी की रेंज मिलने का दावा किया है

BYD सील ज्यादा परफॉर्मेंस सेंट्रिक है जबकि आयोनिक 5 में ज्यादा स्पेस है और ज्यादा ग्राउंड क्लीयरेंस के साथ यह ज्यादा प्रैक्टिकल है