BOLLYWOOD

Cannes 2024: TMKOC फेम दीप्ति साधवानी ने कान्स में खींचा सबका ध्यान, देखें तस्वीरें

By PRIYA MISHRA

MAY 16, 2024

कान्स फिल्म फेस्टिवल की शुरुआत हो चुकी है इस बार कान्स 14 मई को फ्रांस के फ्रेंच रिवेरा में हो रहा है

इस फिल्म फेस्टिवल में इंडिया से भी कई टीवी और बॉलीवुड स्टार्स रेड कार्पेट पर अपना जलवा दिखाते नजर आए 

कान्स में पहले दिन तारक मेहता का उल्टा चश्मा में नजर आई एक्ट्रेस दीप्ति साधवानी ने अपने हुस्न का जलवा दिखाया

टीवी एक्ट्रेस दीप्ति साधवानी ने इस साल कान्स में अपना डेब्यू किया है 

पहली ही बार में एक्ट्रेस ने लोगों का ध्यान अपनी ओर खींच लिया रेड कार्पेट पर दीप्ति ने शानदार एंट्री की

कान्स के रेड कार्पेट पर दीप्ति साधवानी ऑरेंज कलर की ड्रेस पहने उतरीं

एक्ट्रेस ने अब तक का सबसे लंबा टेल पहनकर कान्स में एंट्री की है

एक्ट्रेस का नेट गाउन और सबसे लंबा टेल के साथ मैसी बन काफी जच रह था

दीप्ति साधवानी ने सोशल मीडिया पर कान्स के रेड कार्पेट पर कई सारी फोटोज शेयर की हैं

एक फोटो में एक्ट्रेस कार में बैठी हुई हैं और दीप्ति के चेहरे पर गजब का नूर दिख रहा है