GADGETS

Car Hacking: कनेक्टेड कार हैक होने का है खतरा हैकिंग से कैसे बचाएं

By PRIYA MISHRA

MARCH 09, 2024

डिजिटलीकरण और नई टेक्नोलॉजी के जमाने में कनेक्टेड कारों को हैकिंग से बचाएं। 

मॉडर्न कारें एडवांस्ड और कनेक्टेड टेक्नोलॉजी की एक बड़ी रेंज के साथ आती हैं उन्हें खासतौर पर हैकिंग का खतरा ज्यादा होता है

हम आपको कार के हैक होने के जोखिम को कम करने के लिए कुछ टिप्स बता रहे हैं

अपने घर का पता GPS में दर्ज न करें,इससे हैकर्स को आपका घर आसानी से ढूंढने में मदद मिलेगी।

कार में पासवर्ड न छोड़ें कोई बुरे इरादे से आपके वाहन में घुसता है और कार में छोड़े गए पासवर्ड को ढूंढ लेता है तो वह व्यक्ति आपके खाते तक पहुंच सकता है

वायरलेस सिस्टम सीमित करें वायरलेस या रिमोट सिस्टम अक्सर ऑनलाइन कंट्रोल होते हैं और हैकिंग के लिए सबसे ज्यादा असुरक्षित हैं

कार के सिस्टम में अनजान ऐप्स डाउनलोड न करें अविश्वसनीय ऐप्स डाउनलोड करने और इस्तेमाल करने से वाहन के सिस्टम में मैलवेयर आ सकता है

वाहन रिकॉल के बारे में अपडेट रहें वे खामियों को दूर करते हुए गड़बड़ियों को ठीक करते हैं

कार इंफोटेनमेंट सिस्टम फर्मवेयर को हमेशा अपडेट करें ये अपडेट पैच के जरिए गड़बड़ियों को ठीक करता है और सुरक्षा बढ़ाता हैं