ब्‍लैक ब्‍लाउज को केवल साड़ी ही नहीं बल्कि इन आउटफिट्स के साथ भी करें कैरी

Anjali Dahiya

इस तस्‍वीर में आप देख सकती हैं कि एक्‍ट्रसे शरवरी ने क्रिस-क्रॉस ब्‍लैक ब्‍लाउज को पैंट और जैकेट के साथ क्‍लब किया है, उनका यह लुक बहुत ही हॉट और सीजलिंग लग रहा है

नाइट पार्टी लुक के लिए यह बहुत ही अच्‍छा कॉम्बिनेशन हो सकता है, क्रिस-क्रॉस ब्लाउज उन महिलाओं के लिए बेस्ट है जो थोड़ा बोल्ड और ट्रेंडी लुक चाहती हैं

इस ब्लाउज का डिज़ाइन क्रॉस ओवर पैटर्न में होता है, जिससे यह मॉडर्न और स्टाइलिश दिखता है, इसे आप न सिर्फ साड़ी के साथ बल्कि लॉन्ग स्कर्ट, पलाज़ो, या धोती पैंट के साथ भी पेयर कर सकती हैं

इस तस्‍वीर में सीक्‍वेंस वर्क वाला ब्‍लैक स्‍ट्रैप ब्‍लाउज एक्‍ट्रेस तिृप्ति डिमरी ने लाइट बैगनी कलर की साड़ी के साथ कैरी किया हुआ है

अगर आपको भी उनका यह लुक पसंद आया है, तो आप भी इस तरह के स्‍टाइल को कैरी कर सकती हैं, स्ट्रैप ब्लाउज सिंपल, लेकिन एलिगेंट लुक के लिए परफेक्ट ऑप्शन है

इस तरह के ब्लाउज में पतली या चौड़ी स्ट्रैप्स होती हैं, जो इसे सेक्सी और स्टाइलिश लुक देती हैं। इसे आप न केवल साड़ी के साथ बल्कि हाई-वेस्ट जींस, फ्लेयर्ड स्कर्ट और शरारा के साथ भी पेयर कर सकती हैं

इस तस्‍वीर में राशा ने बहुत ही खबूरती के साथ फुल स्‍लीव्‍ज ब्‍लैक ब्‍लाउज शैवरॉन प्रिंट वाली लॉन्‍ग स्‍कर्ट के साथ कैरी किया हुआ है

अगर आपको भी यह लुक पसंद आया हो तो आप भी एक बार इसे रीक्रिएट करके देख सकती हैं, अगर आप क्लासी और ग्रेसफुल लुक चाहती हैं तो फुल स्लीव्स ब्लाउज आपके लिए एक बढ़िया चॉइस हो सकता है

यह ब्लाउज आपको एलिगेंट और रॉयल लुक देता है, ब्लैक कलर में यह ब्लाउज और भी ज्यादा शानदार लगता है, खासकर जब इसे नेट, वेलवेट या जॉर्जेट फैब्रिक में बनाया गया हो

इसे आप साड़ी के साथ तो पहन ही सकती हैं, लेकिन साथ ही इसे हाई-वेस्ट ट्राउज़र्स, लहंगे और पैंट स्टाइल धोती के साथ भी टीमअप किया जा सकता है

केप स्‍टाइल ब्‍लाउज भी आजकल काफी फैशन में हैं, बेस्‍ट बात तो यह है कि इस तरह के ब्‍लाउज को किसी भी उम्र की महिलाएं कैरी कर सकती हैं

आप इसके साथा को-ऑर्ड स्‍टाइल में स्‍कर्ट या फिर पलाजो कैरी कर सकती हैं, इस तस्‍वीर में अनन्‍या पांडे ने भी बहुत खूबसूरती से इस तरह का ब्‍लाजउ स्‍कर्ट के साथ कैरी किया है

अगर आप कुछ यूनिक और ड्रामेटिक लुक चाहती हैं, तो केप ब्लाउज ट्राई कर सकती हैं, केप स्टाइल ब्लाउज में एक एक्स्ट्रा लेयर होती है जो इसे ड्रमैटिक और रॉयल अपील देती है

कॉरसेट ब्‍लाउज का फैशन तो काफी समय से ट्रेंड में है, मगर साड़ी के साथ ही आप इसे फैंसी बॉटम के साथ कैरी कर सकती हैं

इस तस्‍वीर में रशमिका मंदाना ने भी ऐसा ही एक लुक कैरी किया हुआ है, अगर आपको फिगर-हगिंग और फेमिनिन लुक पसंद है, तो कॉरसेट ब्लाउज एक परफेक्ट ऑप्शन है

यह ब्लाउज वेस्ट को खूबसूरती से डिफाइन करता है और बॉडी-हगिंग फिट के कारण यह बहुत ही स्टाइलिश और ग्लैमरस लगता है