Khushi Srivastava
गर्मिया आते ही लोगों में डिहाइड्रेशन की समस्या आम हो जाती है। डिहाइड्रेशन के कई सारे कारण हो सकते हैं। यहां पर डिहाइड्रेशन के 6 मुख्य कारणों के बारे में बताया गया है
पर्याप्त मात्रा में पानी न पीना डिहाइड्रेशन का सबसे प्रमुख कारण है
गर्मियों में ज्यादा पसीना आने से भी आप डिहाइड्रेट हो सकते हैं
अगर आपको उल्टी या दस्त की समस्या है तो आप डिहाइड्रेशन के शिकार हो सकते हैं। क्योंकि ऐसे में आपके शरीर में पानी और इलेक्ट्रोलाइट्स की कमी हो जाती है
बुखार भी डिहाइड्रेशन की एक मुख्य वजह है। बुखार आने से शरीर में पानी की कमी हो सकती है
अगर आपको किडनी से जुड़ी कोई समस्या है तो आप डिहाइड्रेशन के चंगुल में आ सकते हैं
इसके अलावा शराब या कैफीन के सेवन से भी डिहाइड्रेशन की समस्या हो सकती है
Disclaimer. इस लेख में बताई गई विधि, तरीके और सुझाव पर अमल करने से पहले डॉक्टर या संबंधित एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें। यह सामान्य जानकारी पर आधारित है, Punjabkesari.com इसकी पुष्टि नहीं करता है