Causes Of Joint Pain: सर्दियों में क्यों बढ़ जाता है हड्डियों का दर्द
By kajal yadav
Nov 06, 2025
सदियों में हड्डियों का दर्द कई कारणों से बढ़ जाता है, जिससे कई तरह की समस्याओं का सामना करना पड़ता है.
सर्दी के मौसम में खून का बहाव धीमा हो जाता है, इससे जोड़ों में लचीलापन कम होता है और दर्द या जकड़न बढ़ जाती है.
सर्दियों में धूप कम मिलने से शरीर में विटामिन डी की कमी हो जाती है और हड्डियां कमजोर पड़ने लगती हैं.
कम तापमान में मांसपेशियां सिकुड़ जाती हैं, जिससे जोड़ों में उठते-बैठते या चलते समय दर्द महसूस होता है.
सदियों में लोग कम चलने-फिरने के कारण और ज्यादा समय घर के अंदर बिताने से जोड़ों की गतिशीलता घटती है और जकड़न बढ़ जाती है.
जिन लोगों को पहले से आर्थराइटिस या ऑस्टियोपोरोसिस की समस्या है, उन्हें ठंड में दर्द ज्यादा महसूस होता है क्योंकि ठंडी हवा जोड़ों में सूजन बढ़ा देती है.
रोज थोड़ी धूप लें, हल्की एक्सरसाइज करें, गर्म कपड़े पहनें और खानपान में विटामिन डी, कैल्शियम और प्रोटीन से भरपूर चीजें शामिल करें.