10वीं 12वीं बोर्ड परीक्षा के लिए CBSE लाया 2 साल वाला नियम, जानें क्या है 7 बिंदु का नोटिस 

Education

By-Shweta Rajput

16/09/2025

सीबीएसई बोर्ड ने छात्रों के लिए एक नया नोटिस जारी किया है। इसमें 10th 12th क्लास बोर्ड एग्जाम के लिए एडिशनल सब्जेक्ट और अटेंडेंस का नियम बताया गया है। 

1. अब किसी भी बोर्ड परीक्षा में शामिल होने के लिए 10वीं, 12वीं दो साल की पढ़ाई है जरूरी

2. परीक्षा में बैठने के लिए सभी रेगुलर स्टूडेंट्स के लिए स्कूल में कम से कम 75 प्रतिशत उपस्थिति होना अनिवार्य है।

3. परीक्षा में पास होने के लिए इंटरनल असेसमेंट है जरूरी। इंटरनल असेसमेंट न देने वाले स्टूडेंट्स को 'Essential Repeat Category' में डाला जाएगा।

4. एडिशनल सब्जेक्ट लेने वाले विद्यार्थियों को दो साल तक इसकी पढ़ाई करनी होगी। बस एक साल से काम नहीं चलेगा।

5. अगर स्कूल ने किसी विषय के लिए सीबीएसई बोर्ड अनुमति नहीं ली है, तो उस सब्जेक्ट को मुख्य या अतिरिक्त विषय किसी भी रूप में पढ़ने की अनुमति छात्रों को नहीं होगी।

6. कंपार्टमेंट' और 'इसेंशियल रिपीट'  कैटेगरी में डाला गया कोई भी छात्र अब इन श्रेणियों में एक प्राइवेट कैंडिडेट/ स्टूडेंट के तौर पर अपीयर होकर परीक्षा दे सकता/ सकती है।

7. जो स्टूडेंट्स इन सभी शर्तों का पालन नहीं करेंगे तो वह प्राइवेट स्टूडेंट के तौर पर भी एडिशनल सब्जेक्ट्स के लिए सीबीएसई बोर्ड एग्जाम नहीं दे पाएंगे।