Samiksha Somvanshi
नया साल लोगों के लिए नई उम्मीद और उत्साह का प्रतीक होता है।
New Year पर लोग जमकर पार्टी करते हैं और सेलिब्रेशन का हिस्सा बनते हैं।
आप इस New Year पर विदेश में सेलिब्रेशन का प्लान बना सकते है क्योंकि कई देशों में भारतीय नागरिकों के लिए वीजा फ्री एंट्री है।
आप यूरोप के देश बेलारूस में नया साल मना सकते हैं। यहां आप 30 दिनों तक बिना वीजा के घूम सकते हैं।
लेकिन इस देश में घूमने के लिए आपके पास इंडियन पासपोर्ट होना चाहिए।
भूटान में तो आप अनलिमिटेड समय तक बिना वीजा घूम सकते हैं। ये देश भारत के करीब भी है, इसलिए यहां पहुंचने में ज्यादा समय भी नहीं लगेगा।
आप मिडल ईस्ट कंट्री ईरान में भी वीजा फ्री ट्रैवल कर सकते हैं। हालांकि, इसकी समय सीमा केवल 15 दिन ही होगी।
खूबसूरत Beaches वाले देश मालदीव में आप 3 महीने तक बिना वीजा रह सकते हैं। आपका यहां न्यू ईयर बेहद शानदार होगा।