Lifestyle
By Aastha Paswan
Feb, 26, 2024
वेस्ट बंगाल राज्य के हिमालय की तलहटी में बसा एक खूबसूरत शहर है दार्जिलिंग
दार्जीलिंग बहुत ही सुंदर है। जहां की हसीन वादियां, हरे-भरे चाय के बागान आपका मन मोह लेंगे।
यह शहर अपनी वादियों, चाय के बड़े-बड़े बागानों और हिमालयन रेलवे की टॉय ट्रेन के लिए प्रसिद्ध है।
आप जब भी दार्जिलिंग जाएं तो न जगहों की यात्रा जरूर करें
टाइगर हिल यह दार्जीलिंग में एक बहुत ही सुंदर स्थान है जहां हिमालय के ऊपर से सूर्योदय का सुंदर दृश्य देखा जा सकता है।
दार्जिलिंग हिमालयी रेल टॉय ट्रेन के नाम से भी जानी जाती है, यह एक यूनेस्को विश्व धरोहर स्थल है, जहां पर आप सुंदर दृश्य देख सकते हैं।
चिड़ियाघर इस चिड़ियाघर में आप उन जानवरों को देखेंगे जो खत्म होने की कगार पर हैं। इसमें स्नो लेपर्ड और रेड पांडा शामिल हैं।
मॉल रोड हर हिल स्टेशन का मॉल रोड खास होता है। दार्जीलिंग की मॉल रोड भी यहां काफी प्रसिद्ध है।
जापानी पीस पगोडा जापानी पीस पगोडा एक अत्यंत सुंदर स्मारक है, जो शांति और अहिंसा को बढ़ावा देने के लिए बनाया गया था।