Celebrity Black Look: रानी मुखर्जी को इन 7 ब्लैक लुक्स में देखकर बोलेंगे “काला जादू”

Anjali Dahiya

यह रानी मुखर्जी का लेटेस्ट लुक है, जिसके लिए उन्होंने ब्लैक कलर की एंकल लेंथ ड्रेस पहनी है

यह सिम्पल और सोबर है, जिसके साथ उन्होंने एक मिनी बैग कैरी किया है और ब्लू चंकी इयररिंग्स के साथ रिंग भी पहना है, इसे पार्टिंग हेयर और ब्लैक हील्स में उनका लुक शानदार है

रानी के इस लुक में चेस्टकोट डीप प्लंजिंग पैटर्न में है, इसके साथ रानी ने अपने बाल खुले रखे हैं, बल्कि हेयर एक्स्टेन्शन लगाया है और मिडिल पार्टिंग की है

यह रानी का एक और पावर गर्ल लुक है, लेकिन यहां रानी ने इसे ग्लैम लुक देने की कोशिश की है

ब्लेज़र के नीचे उन्होंने शीयर फैब्रिक का इनर पहना है और साथ ही लेयर्ड पर्ल नेकलेस भी, रेड लिप्स और बंधे बालों में वह सुंदर दिख रही हैं

ब्लैक कलर की फ्रॉक सब पर सूट करती है, रानी की यह ब्लैक फ्रॉक डीप प्लंजिंग नेकलाइन के साथ प्यारी दिख रही है

इसके साथ रानी ने अपने बाल खुले रखे हैं और स्टड्स पहने हैं

प्लेन साड़ी में लुक ही गजब का आता है और जब यह साड़ी सीक्विन स्लीवलेस ब्लाउज के साथ हो तो बात ही कुछ और हो जाती है

रानी का यह ब्लैक साड़ी लुक हटके है क्योंकि इसके लिए उन्होंने अपने बालों को डिफरेंट तरीके से स्टाइल किया है

सामने से आधे बालों का पफ बनाया है और बाकी बाल खुले रखे हैं

ब्लैक और रेड का कॉम्बिनेशन हमेशा कमाल ढाता है और रानी का यह लुक ऐसा ही है, ब्लैक साड़ी पर रेड रोज प्रिन्ट बहुत सुंदर दिख रहे हैं

इसके साथ रेड और ब्लैक स्ट्राइप्ड ब्लाउज है, रानी ने बाल खुले रखे हैं और कजरारी आंखों के साथ माथे पर बिंदी भी लगाई है

House of Masaba लेबल का यह ब्लैक साड़ी गाउन कई मायनों में अलग है, इस पर बनी खूबसूरत गोल्डन चिड़िया इस ड्रेस की खूबसूरती बढ़ा रही है

यह डीप प्लंजिंग नेकलाइन के साथ है, रानी ने अपने बालों का हाई जूड़ा बनाया है और कान में ज्योमेट्रिक इयररिंग्स पहनी हैं

स्मज्ड आई मेकअप उनके लुक को इन्हैन्स कर रहा है