Celebrity Indian Looks: अदिति राव हैदरी के इन इंडियन आउटफिट से लें इंस्पिरेशन

Anjali Dahiya

अदिति राव हैदरी ने सिल्क और ऑर्गेंजा फैब्रिक के कलीघेर वाले अनारकली सूट को स्टाइल किया है

जिसमें राजस्थानी पैटर्न के साथ फ्लावर एंब्रॉयडरी क्रिएट की गई है

इसे बनाने के लिए कई तरह के रंगों का इस्तेमाल किया गया है

ग्लोइंग मेकअप के साथ अदिति ने अपने बालों को कर्ल करके ओपन रखा है

बड़े झुमकों के साथ माथे पर बिंदी उनकी खूबसूरती बढ़ा रही हैं

इस फोटो में अदिती ने सिल्क फैब्रिक से बना ग्रीन शरारा सूट स्टाइल किया है

जिसमें फ्लोरल और मोर के डिजाइन को क्रिएट किया है

आउटफिट में जरदोजी वर्क की डिटेलिंग है

साइड पार्टिंग ब्रेड हेयर स्टाइल के साथ अदिति ने कानों में बड़े झुमके पहने हुए है जो देखने में काफी खूबसूरत लग रहे हैं

एक्ट्रेस ने ऑरेंज कलर की ऑर्गेंजा साड़ी कैरी की हुई है जिसको उन्होंने मैचिंग फुल स्लीव्स ब्लाउज के साथ कैरी किया हुआ है

अदिति ने इस साड़ी के साथ मैचिंग झुमके और ग्रीन और गोल्डन कलर का कुंदन ज्वैलरी सेट पहना हुआ है

लुक को पूरा करने के लिए अदिति ने अपने बालों का स्लीक बन बनाया है, जिसमें वो बेहद खूबसूरत लग रही हैं

आइवरी ऑर्गेंजा साड़ी में अदिती राव हैदरी किसी परी से कम नहीं लग रही हैं

उन्होंने इस साड़ी के साथ वी नेकलाइन वाली फुल स्लीव्स मैचिंग ब्लाउज़ और हीरे – पन्ने की ज्वैलरी को कैरी किया है

साथ ही उन्होंने रेड लिपस्टिक क्लीन हेयर बन और मिनिमल मेकअप के साथ लुक को पूरा किया है

इस फोटो में अदिति ने व्हाइट कलर की फ्लावर प्रिंटेड अनारकली सूट पहना है जिसमें वह बेहद हसीं लग रही हैं

स्मोकी आईज़ मेकअप के साथ उन्होंने कानों में बड़े झुमके पहने हुए है जो देखने में काफी खूबसूरत लग रहे हैं

खुले लहराते बालों के साथ उन्होंने माथे पर बिंदी लगाई है जो उनके लुक को परफेक्ट बना रहा है