Celebrity Saree 2024 : बॉलीवुड दीवास ने टाई-डाई साड़ी में दिखाईं अदाएं

Priya Mishra

अगर आप भी टाई-डाई साड़ी पहनना चाहती है लेकिन अपने पूरे लुक को बिलकुल बॉलीवुड का तड़का देना चाहती है तो आप इस स्टोरी से इंस्पिरेशन ले सकती है।

आज इस स्टोरी के जरिए हम आपके साथ बॉलीवुड अभिनेत्रियों की टाई-डाई साड़ी दिखाएंगे। जिससे आप भी आइडियाज ले सकती है और बेहद खूबसूरत लग सकती है।

मूवी “दिल बेचारा” से सबके दिलों पर राज करने वाली बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री संजना सांघी काफी सुर्खियों में रहती है।

संजना सांघी का यह टाई-डाई एथनिक वियर लुक से इंस्पिरेशन ले कर आप किसी भी खास फंक्शन या पार्टी पर कैरी कर सकते है।

इस ब्यूटीफुल लुक में संजना ने मेटैलिक रोजगोल्ड साड़ी पहनी है जिस पर ऑक्सब्लड टाई-डाई प्रिंटेड है जो बेहद सुन्दर है।

साथ ही उनके इस लुक को पिंक स्लीवलेस प्लंजिंग नेकलाइन वाला मिरर ब्लाउज ने परफेक्ट बनाया है।

कियारा आडवाणी की यह टाई डाई साड़ी भी पार्टी के लिए परफेक्ट है। कियारा की लैवेंडर कलर की सेक्विन साड़ी बहुत सुन्दर है साथ ही इसमें पिंक कलर का टाई-डाई प्रिंट है।

डायना पेंटी के टाई-डाई साड़ी लुक पर नजर डाली जाए तो अभिनेत्री इस लुक बेहद खूबसूरत और अट्रैक्टिव लग रही है।

टाई-डाई साड़ी लुक की बात की जाए तो श्रुति हसन ने भी इस ट्रेंड को फॉलो करते हुए यह पिंक एंड वाइट कलर की साड़ी कैरी की है।

दिशा परमार की यह टाई-डाई साड़ी की फोटो भी काफी वायरल हो रही है।