Khushi Srivastava
जल्द ही चैत्र नवरात्रि शुरु होने वाली है। नौ दिनों तक चलने वाले इस पर्व को हिंदू धर्म में काफी शुभ माना जाता है। लोग माता रानी की कृपा के लिए उपवास भी रखते हैं
ऐसे में अगर आप भी इस नवरात्रि व्रत रखने वाले हैं तो यहां पर मखाना की 5 रेसिपी दी गई है जो आप ट्राई कर सकते हैं
मखाना नमकीन
भुने हुए मखानों को भुनी हुई मूंगफली, काजू, पिस्ता, किशमिश, नारियल के बुरादे, सेंधा नमक और काली मिर्च पाउडर के साथ मिलाकर स्वादिष्ठ नमकीन बनाएं
मखाना चाट
मखानों को भून लें और उन पर फेंटा हुआ दही, खजूर की चटनी, पुदीने की चटनी, अनार के दाने और भुनी हुई मूंगफली डालकर स्वादिष्ट चाट बनाएं
मखाना की खीर
दूध और सूखे मेवों के साथ मखाने से बनी स्वादिष्ट खीर बनाएं
मखाना स्मूदी
भुने हुए मखानों को काजू, बादाम, अखरोट, खजूर, सौंफ और ठंडे दूध के साथ मिलाकर एक स्वादिष्ट स्मूदी बनाएं। यह व्रत के दौरान आपको एनर्जी भी देगा
मखाना आलू टिक्की
मखाने, उबले आलू, सेंधा नमक, भुनी हुई मूंगफली, धनिया पत्ती और हरी मिर्च के साथ व्रत वाली टिक्की बनाएं