Shweta Rajput
नवरात्रि के अवसर पर कई चीजों का खास ध्यान रखना पड़ता है। इस दिन व्रती लोगों को साफ-सफाई से लेकर विधि-विधान से पूजा करने तक में खास सावधानी बरतनी पड़ती है
इन दिनों में कई चीजों का सेवन करना वर्जित माना जाता है, जिसमें सफेद नमक भी शामिल है। आइए जानते हैं कि नवरात्रि पर क्यों नहीं करते सफेद नमक का सेवन
नवरात्रि के अलावा किसी भी व्रत के दौरान नमक का सेवन वर्जित माना गया है। इसका सेवन करने से व्रत सफल नहीं माना जाता है
नवरात्रि व्रत में सफेद नमक का सेवन करने से व्रत टूट जाता है
किसी भी व्रत के दौरान सफेद नमक के बजाय लोग सेंधा नमक का इस्तेमाल करते हैं
सेंधा नमक साधारण नमक की तुलना में सबसे साफ और श्रेष्ठ माना गया है। सेंधा नमक शुद्ध और प्राकृतिक नमक होता है
सफेद नमक के साथ व्रत में काला नमक खाना भी वर्जित माना जाता है
सफेद नमक और काले नमक को केमिकल से बनाया जाता है, इसलिए ये शुद्ध नहीं माना जाता है। इसके अलावा आयुर्वेद में सेंधा नमक को स्वास्थ्यवर्धक माना गया है