Rahul Kumar
अगर आप भी जियो का सिम इस्तेमला करते हैं तो आपके लिए काम की खबर है।
जियो ने करीब 5 महीने पहले रिचार्ज प्लान्स की कीमतें बढ़ाकर एक बड़ा झटका दिया था। अब कंपनी ने एक बार फिर से ग्राहकों को मायूस कर दिया है।
दरअसल जियो ने अपने दो रिचार्ज प्लान्स में बड़े बदलाव कर दिए हैं।
490 मिलियन से अधिक यूजर्स वाले रिलायंस जियो ने चुपचाप अपने दो रिचार्ज की वैलिडिटी बदल दी है।
जी हां, जियो ने अपने 19 रुपये और 29 रुपये की वैलिडिटी में बदलाव कर दिया है।
पहले भी कंपनी ने अपने रिचार्ज प्लान की कीमतें बढ़ाकर अपने यूजर्स को चौंका दिया था और अब फिर से कंपनी ने अपने दो रिचार्ज प्लान में बड़े बदलाव किए हैं।