Vastu Tips

दीप जलाते समय इस मंत्र का करें उच्चारण

By Aastha Paswan

June, 16, 2024

Source: Google

दीपक जलाने से आस-पास का वातावरण भी शुद्ध होता है। आइए जानते हैं कि दीपक जलाते समय कौन-सा मंत्र पढ़ना चाहिए?

रोजाना स्नान करने के बाद पूजा-पाठ करते समय दीपक जरूर जलाना चाहिए। ऐसा करने से जीवन में आने वाली परेशानियां दूर होने लगती है।

धार्मिक मान्यता के अनुसार, अग्नि को साक्षी मानकर शुरू किए गए काम में जरूर सफलता मिलती है। इसी वजह से पूजा-पाठ में दीपक जलाने की विशेष महत्व होता है।

घर में दीपक जलाते समय 'शुभं करोति कल्याणमरोग्यं धनसंपदा, शत्रुबुद्धिविनाशय दीपज्योतिर्नमोऽस्तुते' मंत्र का जाप करना चाहिए।

दीपक जलाते समय दिशा का विशेष ध्यान रखना चाहिए। दीपक के मुंह को हमेशा पूर्व दिशा में रखना चाहिए।

रोजाना शाम के समय मुख्य द्वार पर दीपक जलाने से घर में नकारात्मक ऊर्जा का प्रवेश नहीं होता है। ऐसा करने से घर में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।

घर के मुख्य द्वार पर हमेशा घी या सरसों के तेल का दीपक जलाना चाहिए। इसे जलाने से घर में मां लक्ष्मी का आगमन होता है।

पूजा-पाठ करते समय या मुख्य द्वार पर दीपक जलाने से आर्थिक तंगी दूर होने लगती है। इससे व्यक्ति के जीवन में तरक्की होती है।