Cheapest Car in India: ये है भारत की सबसे सस्ती कार, मारुति को भी दे रही है मात

Khushi Srivastava

आपने महंगी कारों के बारे में सुना होगा, लेकिन आज हम आपको भारत की सबसे सस्ती कार के बारे में बताने जा रहे हैं

हम बात कर रहे हैं देश की सबसे सस्ती कार Bajaj Qute के बारे में, ये एक क्वाड्रिसाइकिल है, लेकिन इसका लुक कार जैसा लगता है

Bajaj Qute की एक्स-शोरूम कीमत करीब 2.48 लाख रुपये है, जो मारुति ऑल्टो K10 की शुरुआती कीमत (3.99 लाख रुपये) से कम है

अगर आप Qute का टॉप वैरिएंट लेना चाहते हैं, तो आपको थोड़े ज्यादा पैसे खर्च करने होंगे, इसकी एक्स-शोरूम कीमत 3.60 लाख रुपये है 

Qute कार का लुक टाटा नैनो जैसी है, इसमें हार्ड रूफ और 2×2 सिटिंग कॉन्फिगरेशन है

Qute में 216cc का इंजन है, जो ऑटो रिक्शा जैसा होता है, और यह 13.1 PS पावर और 18.9 NM टॉर्क जेनरेट करता है 

इस कार की टॉप स्पीड 70 किमी प्रति घंटा है

CNG  पर Qute को 50 km/kg का माइलेज मिलता है, पेट्रोल पर 34 kmpl और LPG पर 22 kmpl का माइलेज है 

Bajaj Qute एक किफायती और इकोनॉमिकल ऑप्शन है, खासकर शहरों में छोटे और ट्रैफिक-फ्री रास्तों के लिए