बंदिश बैंडिट्स फेम Shreya Chaudhry के एथेनिक लुक्स देख लें आउटफिट इंस्पिरेशन

Anjali Dahiya

एक्ट्रेस श्रेया चौधरी ने इस लुक में ट्रेंडी गोल्ड और सिल्वर कलर की बेहद खूबसूरत सिक्विन साड़ी को हॉट स्ट्रैपी स्लीव्स हॉल्टर नेक ब्लाउज डिजाइन के साथ कैरी किया है

श्रेया चौधरी का ये साड़ी लुक सोशल मीडिया पर जमकर तारीफें बटोर रहा है, इस वेडिंग सीजन आप भी श्रेया का ये ट्रेंडी साड़ी लुक ट्राई करना चाहती हैं

न्यूड ब्राउन मेकअप लुक, गोल्डन इयररिंग्स और कर्ली हेयर स्टाइल के साथ स्टाइल कर सकती हैं

एक्ट्रेस श्रेया चौधरी का एथेनिक फैशन सेंस काफी यूनिक और स्टाइलिश है, ऐसे में श्रेया के इस लुक को बात करें तो उन्होंने इसमें बेहद खूबसूरत और ट्रेंडी मॉडर्न प्रिंटेड वाइब्रेंट ब्लू स्कर्ट को सुपर हॉट ब्लाउज के साथ कैरी किया है

खास वेडिंग इवेंट्स पर आप भी श्रेया की तरह मॉडर्न एथेनिक आउटफिट स्टाइल करना चाहती हैं, तो श्रेया के इस लुक से इंस्पिरेशन लेकर लुक रीक्रिएट कर सकती हैं

ध्यान रखें इस आउटफिट के साथ हैवी इयररिंग्स और ब्राउन मेकअप एकदम परफेक्ट लग सकते हैं

एक्ट्रेस श्रेया चौधरी काफी सिंपल और सटक एथेनिक आउटफिट्स स्टाइल करना पसंद करती हैं, इस लुक में उन्होंने बेहद खूबसूरत मेंहदी ग्रीन कलर के फ्लोरल प्रिंटेड सूट को प्लेन पेंट और मैचिंग दुपट्टे के साथ कैरी किया है

श्रेया चौधरी इस मिनिमल एथेनिक लुक में काफी खूबसूरत नजर आ रही हैं, आप भी श्रेया की तरह सिंपल और सटल आउटफिट स्टाइल करना चाहती हैं

कोई भी एथेनिक लुकबुक एक खूबसूरत लहंगा-चोली के बिना कैसे पूरी हो सकती है, एक्ट्रेस श्रेया चौधरी इस लुक में डस्की पिंक और कई पेस्टल कलर के इस बेहद खूबसूरत लहंगे को डीप वी नेक ब्लाउज और मैचिंग दुपट्टे के साथ कैरी करती नजर आ रही हैं

श्रेया ने इस लहंगा लुक को हैवी चोकर सेट और ग्लोइंग मेकअप लुक के साथ कंप्लीट किया है, आप भी श्रेया से इंस्पिरेशन लेकर लुक रीक्रिएट कर सकती हैं

सुपर स्टाइलिश एक्ट्रेस श्रेया चौधरी ने इस लुक में काफी खूबसूरत और सुपर ट्रेंडी हॉट रेड इंडोवेस्टर्न ड्रेस को बेहद खूबसूरत पिंकिश मेकअप के साथ कैरी किया है

श्रेया ने इस लुक में धोती ड्रेप स्कर्ट के साथ कॉरसेट ब्लाउज को कैरी किया है। इस तरह के आउटफिट आजकल सेलिब्रिटीज के बीच काफी पॉपुलर है

आप भी श्रेया का ये हॉट रेड आउटफिट ग्लोइंग मेकअप, स्ट्रेट हेयर स्टाइल और ग्रीन कंट्रास्ट चोकर सेट के साथ स्टाइल कर सकती हैं