Cheese Paratha Recipe: सर्दियों में Breakfast के लिए बनाएं Yummy चीज पाराठा, बच्चे भूल जाएंगे पिज्जा

Khushi Srivastava

4 कप गेहूं का आटा लें और उसमें 1/4 चम्मच नमक डालें, आटे में थोड़ा पानी डालकर सॉफ्ट आटा गूंथ लें। आटे को ढककर 15-20 मिनट के लिए रख दें

1/2 कप ताजा कद्दूकस किया हुआ चीज़ (आप मोज़रेला, चेडर, या किसी भी पसंदीदा चीज़ का इस्तेमाल कर सकते हैं) लें। इसमें 1-2 चम्मच हरी धनिया, 1/4 चम्मच लाल मिर्च पाउडर और 1/4 चम्मच चाट मसाला डालकर अच्छे से मिला लें

गूथे हुए आटे से छोटी-छोटी लोइयां बना लें और उसे बेलन से बेल लें, ध्यान रखें कि यह उतनी पतली न हो, ताकि उसमें चीज़ अच्छे से भरा जा सके

बेलन से बेलकर बनी हुई रोटी के बीच में तैयार किया हुआ चीज़ भरें, अब किनारों को मोड़कर बंद कर लें, ताकि चीज़ बाहर न निकले

अब पराठे को हल्का सा बेलन से बेलें, लेकिन ध्यान रखें कि चीज़ बाहर न निकलने पाए

तवा गरम करें और उसमें थोड़ा सा घी या तेल लगाएं, तैयार पराठे को तवे पर रखें और मध्यम आंच पर दोनों साइड से सुनहरा होने तक सेकें

जब एक साइड सुनहरा हो जाए, तो पराठे को पलटकर दूसरी साइड भी अच्छे से सेंक लें

चीज़ पराठा तैयार है। इसे गरमागरम दही, अचार या अपनी पसंदीदा चटनी के साथ परोसें