Cheese Paratha Recipe: नाश्ते के लिए टेस्टी चीज पराठा रेसिपी, बच्चे कहेंगे ‘वाह’

Khushi Srivastava

सामग्री- 1 कप आटा, ½ कप प्रोसेस्ड चीज, ½  टी स्पून लाल मिर्च पाउडर, धनिया पत्ती, 1 टेबलस्पून चाट मसाला, ½ टी स्पून गरम मसाला, तेल, स्वादानुसार नमक

एक बाउल में आटा और नमक मिलाकर नरम आटा गूंथ लें

इसके बाद एक बाउल में कद्दूकस हुई चीज, लाल मिर्च पाउडर, गरम मसाला, चाट मसाला, धनिया पत्ती और एक चुकटी नमक डालकर स्टफिंग तैयार करें

अब आटे की लोइयां बना लें और थोड़ा-थोड़ा बेल लें

इसके बाद इसमें चीज की स्टफिंग भरे और उसे मोड़कर गोल बेल लें

तवा गर्म करें और उसमें हल्का सा तेल लगाएं

इसपर पराठा डालें और दोनों तरफ से तेल लगाकर सेकें

गर्मागर्म चीज पराठे को अचार, चटनी या केचअप के साथ परोसें