Chicken Coconut Curry Recipe: नॉन वेज लवर हैं तो Try करें साउथ इंडियन स्टाइल चिकन कोकोनट करी

Khushi Srivastava

साउथ इंडियन स्टाइल चिकन कोकोनट करी काफी स्वादिष्ठ डिश है। ये चटपटे मसालों और हल्की मिठास का एक बेहतरीन मिश्रण है जो चावल और पराठों के साथ भी बहुत अच्छा लगता है

इसको बनाने के लिए आपको चाहिए 500 ग्राम चिकन, 3 प्याज़, 10 करी पत्ते, 2 बड़े चम्मच घी, 1/2 छोटा चम्मच गरम मसाला और स्वादानुसार नमक

10 कश्मीरी लाल मिर्च, 2 बड़े चम्मच धनिया के बीज, 4 लहसुन की कलियाँ, 1/2 छोटा चम्मच हल्दी पाउडर, 1 छोटा चम्मच जीरा, 1/4 छोटा चम्मच मेथी के बीज. 1/2 छोटा चम्मच सौंफ के बीज, 1 दालचीनी, 10 काली मिर्च, 4 लौंग, 4 हरी इलायची, 2 बड़े चम्मच इमली, 10 बड़े चम्मच कसा हुआ नारियल, 2 छोटे चम्मच घी और 1 छोटा चम्मच जीरा

एक पैन में 1 चम्मच तेल गरम करें और लहसुन, हल्दी पाउडर और इमली को छोड़कर मसाला पेस्ट के लिए सभी मसालों को 2-4 मिनट तक भून लें

इन्हें ठंडा होने दें और पानी के साथ बारीक पीस लें

अब चिकन को नमक और मसाला पेस्ट के साथ मैरीनेट करें और 2 घंटे के लिए रख दें

एक पैन में तेल गरम करें और उसमें कटे हुए प्याज और करी पत्ते डालकर 1 मिनट तक भूनें

इसमें मैरीनेट किए हुए चिकन के टुकड़े डालें और 15-20 मिनट तक पकाएं। इस बीच, नारियल और जीरे का पेस्ट बनाकर अलग रख लें

जब चिकन लगभग तैयार हो जाए, तो उसमें पेस्ट और गरम मसाला डालें और 10 मिनट तक पकाएं। ऊपर से थोड़ा घी डालकर गरमागरम परोसें