Khushi Srivastava
हर साल 25 दिसंबर को जीसस क्राइस्ट के जन्मदिन के अवसर पर क्रिसमस मनाया जाता है
क्रिसमस पर लोग जगह-जगह सांता क्लॉस बनकर घूमते हैं और गिफ्ट्स बांटते हैं। असल में सांता क्लॉस कौन थे यह शायद बहुत कम लोगों को ही पता होगा
ईसाई मान्यताओं के अनुसार, सांता क्लॉस का असली नाम संत निकोलस था। संत चौथी शताब्दी के बिशप थे
रात को अपना रूप बदलकर संत निकोलस गरीब और जरूरतमंदों की मदद किया करते थे, इसी वजह से लोग उन्हें काफी पसंद करते थे
समय के साथ, सेंट निकोलस सांता क्लॉस नाम से जाने जाने लगे
जिस लाल सूट को हम आज जानते हैं, उसे 1930 के दशक में कोका-कोला के विज्ञापन ने लोकप्रिय बनाया गया था, जिसे हैडन सुंडब्लोम ने डिजाइन किया था
लाल रंग हमेशा से सांता का रंग नहीं था, लेकिन 20वीं सदी में कोका-कोला की मार्केटिंग स्ट्रेटजी के बाद ये काफी प्रचलन में आ गया
1931 में, कोका-कोला के विज्ञापनों में सांता को लाल सूट में दिखाया गया था, जिसके बाद से लेकर आज तक लोग सांता को लाल सूट में ही देखते हैं