Christmas 2024 : आखिर क्यों हैप्पी नहीं बल्कि बोला जाता है Merry Christmas?

Khushboo Sharma

हर साल 25 दिसंबर को दुनियाभर में क्रिसमस का त्योहार बड़ी ही धूमधाम से मनाया जाता है

लोग इस दिन एक दूसरे को क्रिसमस विश करते है और सबसे ख़ास इस दिन को विश करने का तरीका बनता है

लगभग सभी देशों में इस दिन को विश करने के लिए हैप्पी क्रिसमस नहीं बल्कि मेरी क्रिसमस कहा जाता है

आज की स्टोरी में हम आपको बताएंगे कि आखिर ऐसा क्यों है?

मेरी क्रिसमस कहने के पीछे बहुत सी अलग-अलग वजह बताई गई है। इनमें से एक मुख्य वजह बिशप जॉन से रिलेटेड है। बिशप जॉन ने 1534 में लंदन के टॉप मिनिस्टर थॉमस क्रोमवेल को एक चिट्ठी भेजी थी

बिशप जॉन ने थॉमस क्रोमवेल को लेटर में हैप्पी नहीं बल्कि मेरी क्रिसमस कहकर विश किया था। इसके बाद ये शब्द और ज्यादा सुर्खियों में आ गया

बहुत सी रिपोर्ट्स में ऐसा दावा किया गया है कि मेरी क्रिसमस केवल एक शब्द नहीं है बल्कि इसमें अपना अलग इमोशन है जो क्रिसमस के व्यव्हार को बताती है

बहुत से इतिहासकारों का ये भी कहना है कि हैप्पी शब्द सिर्फ इंसान के इनर इमोशन को बताता है जबकि मेरी शब्द इंसान के व्यव्हार को बताता है

इन्हीं सभी कारणों की वजह से दुनियाभर में इस दिन हैप्पी क्रिसमस नहीं बल्कि मेरी क्रिसमस कहा जाता है