सिगरेट, तम्बाकू और कोल्ड ड्रिंक जल्द हो जाएंगे महंगे

Samiksha Somvanshi

बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी की अध्यक्षता में गठित मंत्री-समूह का गठन हुआ है और इस समूह ने इन उत्पादों पर GST टैक्स बढ़ाने का सुझाव दिया है।

कोल्ड ड्रिंक, सिगरेट और तंबाकू जैसे हानिकारक उत्पादों पर टैक्स मौजूदा 28 प्रतिशत से बढ़ाकर 35 प्रतिशत करने की आशंका लगाईं जा रही है।

हालांकि, मंत्री-समूह की बैठक में लिए गए फैसलों पर GST परिषद अंतिम फैसला करेगी।

आपको बता दें की इसमें कुल 148 वस्तुओं पर टैक्स में बदलाव का प्रस्ताव रखा गया है।

मंत्री-समूह ने तंबाकू और उससे बने उत्पादों के अलावा कोल्ड ड्रिंक पर भी 35 प्रतिशत की विशेष टैक्स लगाने पर सहमति जताई है।

मंत्री समूह की रिपोर्ट पर 21 दिसंबर को GST परिषद की बैठक में चर्चा किए जाने की उम्मीद है।

इस परिषद की अध्यक्षता केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण करेंगी।

GST टैक्स में बदलाव पर अंतिम निर्णय GST परिषद ही लेगी। एक अधिकारी ने कहा, 'इस कदम का शुद्ध राजस्व प्रभाव सकारात्मक होगा।

हालांकि, इस विषय पर विस्तार से चर्चा की जाएगी। मौजूदा समय में, GST एक चार-स्तरीय टैक्स स्लैब है. जिसमें पांच, 12, 18 और 28 प्रतिशत के स्लैब हैं।