By Ritika
Feb 16, 2024
कई बार ऑफिस में हम कुछ ऐसी हरकतें कर देते हैं, जिससे हमारे कलीग्स हमसे नफरत करने लगते हैं
आज हम आपको उन आदतों के बारे में बताएंगे जिससे जानें अनजाने में लोग बुरा मानकर आपसे दूरी बना लेते हैं
कुछ लोग सिर्फ अच्छे बनने का नाटक करते है, लेकिन जब मतलब की बात आती है तो अजीब व्यवहार करते हैं, ये आदत लोगों को आपसे दूर करती है
दूसरों की ना सुनना और खुद की बात को लोगों की बात काटकर रखना भी गलत आदत है
कुछ लोगों की आदत होती है वह चीजों को बढ़ा-चढ़ाकर बोलते है लेकिन जब एक्शन की बात आती है तो वह पलट जाते हैं
अगर आप किसी की बिना वजह गलतियां या कमियां बताते हैं और झूठ बोलते हैं तो भी लोग आपसे दूरी बना लेते हैं