Viral

होली पर नहीं चढ़ेगा रंग बस चेहरे पर लगा लें ये चीजें

By Ritika

March 12, 2024

होली रंगों का त्योहार है, लोग एक दूसरे को रंग लगाकार यह त्योहार मनाते हैं लेकिन बाजार के केमिकल वाले रंग स्किन का बुरा हाल कर देते हैं

होली पर पहले ही कुछ चीजें चेहरे पर अप्लाई कर लें ताकि आपकी त्वचा रंगों से बची रहे और होली का मजा किरकिरा न हो

होली से पहले रात को चेहरे और पूरी बॉडी पर कोकोनट या फिर बादाम के तेल से मसाज करें, इससे स्किन हाइड्रेट होगी

त्वचा को मॉइस्चराइज करें और फिर SPF 30 या इससे ज्यादा की सनस्क्रीनन लगाएं, ताकि त्वचा रंगों से बची रहे

आंखों और होंठों की नाजुक त्वचा को रंगों से बचाने के लिए पैट्रोलियम जैली या फिर अच्छी हाइड्रेटिंग क्रीम का यूज करें

आपके पास हाइड्रेटिंग क्रीम नहीं है तो उनकी बजाय आप देसी घी लगा सकती हैं, इससे त्वचा में रंग एब्जॉर्ब नहीं होगा

होली पर रंगों से खेलने से पहले चश्मा, स्कार्फ, बड़ी हैट रखें ताकि आंखें और बाल रंगों से बचे रहें

रंग छुड़ाने के लिए त्वचा को ज्यादा न रगड़ें, रंग छुड़ाने के लिए फेस वॉश की बजाय उबटन लगाएं और मॉइश्चराइजर लगाते रहें