सर्दियों में रोज करें लौंग का सेवन, मिलेंगे अनेक फायदे

Himanshu Negi

लौंग में एंटीबैक्टीरियल और एंटीवायरल पाये जाते है, जो सर्दियों में ज़ुकाम और गले की खराश से राहत दिलाते हैं।

शरीर में गैस और अपचन होने पर लौंग का सेवन करना चाहिए। लौंग पाचन औऱ गैस को कम करने का कार्य करती है और पेट की खराबी से राहत दिलाती है।

शरीर का स्टेमिना बढाने में लौंग बहुत उपयोगी मानी जाती है क्योंकि लौंग में मैग्नीशियम, पोटैशियम, और मिनरल्स जैसे तत्व पाये जाते है जो शरीर में ब्लड प्रेशर को नियंत्रित करते हैं और स्टेमिना बढ़ाते हैं

दांतो में सेनस्विटी और दर्द को कम करने के लिए लौंग का प्रयोग करें। लौंग में मौजूद यूजेनॉल तत्व दांतों के दर्द और मसूड़ों की सूजन को कम करता है।

शरीर में बढ़ते मोटापे को कम करने के लिए लौंग के पानी का सेवन करना चाहिए।

थकान और तनाव को दूर करने के लिए भुनी हुई लौंग का सेवन करना चाहिए। सर्दियों में भुनी हुई लौंग शरीर से तनाव को दूर करती है

लौंग में कई तत्वों के साथ विटामिन सी और एंटीऑक्सीडेंट्स भी पाये जाते है। जो शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाते हैं।

सर्दियों के समय मांसपेशियों औऱ जोड़ के दर्द को कम करने के लिए भुनी हुई लौंग का प्रयोग करना चाहिए। भुनी हुई लौंग शरीर को गर्म करने में सहायक होती है।

1-2 लौंग का रोजाना सेवन करने से मुंह की बदबू दूर होती है साथ ही दांत की मजबूती भी बढ़ती है।