By Ritika
Aug 24, 2024
भगवान कृष्ण के भोग में तुलसी बहुत महत्वपूर्ण होती है। भारत में कई लोग तुलसी की पूजा करते हैं। साथ ही औषधीय गुणों से भरपूर ये पौधा हमारी सेहत के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है
Source-Pexels
तुलसी कई प्रकार की होती हैं जिसमें श्याम तुलसी, राम तुलसी, श्वेत/विष्णु तुलसी, वन और नींबू तुलसी शामिल है। ये हमारी सेहत के लिए काफी अच्छी मानी जाता है। आइए इनके बारे में जानते हैं
तुलसी को एक नेचुरल एडाप्टोजेन माना जाता है, जो शरीर को स्ट्रेस और चिंता से निपटने में मदद करता है। तुलसी की 4 से 5 पत्तियों का सेवन मेंटल हेल्थ के लिए फायदेमंद मान जाता है
तुलसी में एंटीबैक्टीरियल, एंटीवायरल, एंटीफंगल और एंटी इंफ्लामेटरी यानी की दर्द निवारक गुण मौजूद होते हैं। ऐसे में इंफेक्शन के कारण हुई किसी समस्या से आराम दिलाने में तुलसी मददगार होती है
तुलसी की पत्तियों को खाने से डायरिया, पेट में मरोड़ जैसी समस्याओं में आराम मिल सकता है। साथ ही अगर किसी व्यक्ति की पाचन शक्ति कमजोर वाले भी इनका सेवन कर सकते हैं
तुलसी की पत्तियों का सेवन शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने और सर्दी-जुकाम और दूसरे इंफेक्शन से बचाव करने में मददगार माना जाता है
तुलसी स्किन के लिए फायदेमंद मानी जाती है। इसमें मौजूद एंटी बैक्टीरियल गुण मुहांसे जैसे समस्याओं से राहत दिलाने में मदद कर सकते हैं
बता दें कि मुहांसों की समस्या तब होती है जब स्किन में हेयर फॉलिकल ब्लॉक हो जाते हैं और बैक्टीरिया से संक्रमित हो जाते हैं। ऐसे में तुलसी का पेस्ट लगाने से मुहांसों की समस्या से राहत मिल सकती है