जानिए, कैसे कॉफी और चाय के सेवन से कैंसर का खतरा कम होता है

Himanshu Negi

कैंसर एक घातक और अधिक संक्रमण फैलने पर लाइलाज बीमारी है।

कैंसर का एक समूह जिसमें मुंह, गले और स्वरयंत्र के कैंसर शामिल हैं।

कैंसर के रोकथाम औऱ खतरे को कम करने के लिए कई शोध हो चुके है।

इंटरनेशनल हेड एंड नेक कैंसर एपिडेमियोलॉजी कंसोर्टियम ने सिर और गर्दन के कैंसर का शोध किया।

निष्कर्ष बताते हैं कि जो नियमित रूप से कॉफी और चाय का सेवन करने से सिर और गर्दन के कैंसर का जोखिम कम होता है।

शोध में पता चला कि कॉफी पीने वालों में मुंह कैंसर का 30 प्रतिशत और गले के कैंसर का 22 प्रतिशत जोखिम कम होता है।

प्रतिदिन 3-4 कप कैफीनयुक्त कॉफी पीने से हाइपोफेरीन्जियल कैंसर के जोखिम में 41 प्रतिशत की महत्वपूर्ण कमी देखी गई।

चाय का सेवन करने से हाइपोफेरीन्जियल कैंसर का 29 प्रतिशत जोखिम कम होता है।

अध्ययन में पाया गया कि प्रतिदिन एक कप या उससे कम चाय पीने से सिर और गर्दन के कैंसर का खतरा 9 प्रतिशत कम होता है।