By Ritika
May 11, 2024
स्ट्रेस और एंजाइटी मेंटल हेल्थ से जुड़ी दिक्कत है, इन दिक्कतों को मैनेज ना किया जाए तो न ही मन को शांति मिलती है और न ही कुछ काम हो पाता है
ऐसे में कुछ टिप्स के बारे में जानते हैं, जिनसे आप स्ट्रेस और एंजाइटी को काबू पा सकते हैं
जब भी किसी बात को लेकर चिंता सता रही हो,तनाव, असहजता या एंजाइटी महसूस हो तो गहरी सांस लें ये तरीका काम करेगा
मेडिटेशन करने पर भी एंजाइटी मैनेज होने में मदद मिलती है, मेडिटेशन से मन और मस्तिष्क दोनों को शांति मिलती हैं और उलझन नहीं महसूस होती
एंजाइटी को दूर करने का एक तरीका एक्सरसाइज या योगा भी है, इसे अपनी लाइफस्टाइल का हिस्सा बना लें
एंजाइटी और तनाव अगर महसूस हो तो आपको पूरी नींद लेने पर ध्यान दें, पूरी नींद से मेंटल ही नहीं बल्कि फिजिकल हेल्थ भी अच्छी होती है
किसी दोस्त से बात करके भी आप मन को हल्का कर सकते हैं और अगर आप अपने मन की बात किसी से कह नहीं पा रहे हैं तो लिखने की कोशिश करें