Ayush Mishra
सर्दियों के मौसम में यूरिक एसिड की समस्या तेजी से बढ़ती है। शरीर में जब यूरिक एसिड की मात्रा बढ़ने लगती है तो इसका असर शरीर के अन्य दूसरे अंगों पर भी पड़ने लगता है।
जिस कारण जोड़ों में असहनीय दर्द, शरीर में सूजन, गाउट, किडनी की बीमारी और मोटापा जैसी कई गंभीर बीमरियों और समस्याओं के शिकार हो सकते हैं।
जब आप अपनी डाइट में प्रोटीन से भरपूर चीजों का सेवन ज़्यादा करते हैं तो इस वजह से प्रोटीन प्यूरिन के रूप में जॉइंट्स में धीरे-धीरे जमा होने लगते हैं जो हड्डियों के बीच गैप पैदा करता है।
फिर इस वजह से शरीर के जॉइंट्स जैसे घुटनों या पैरों में सूजन आने लगती है और जोड़ों में असहनीय दर्द होने लगता है।
ऐसे में इस परेशानी को कंट्रोल करने के लिए आप अपनी डाइट में प्याज का सेवन करें। इसका इस्तेमाल आपको यूरिक एसिड की समस्या से बचा सकता है
चूँकि प्याज़ कम प्यूरीन वाला फूड है, इसलिए यह यूरिक एसिड के स्तर को कम करने में मदद कर सकता है। शोध से यह भी पता चलता है कि प्याज़ रूमेटाइड अर्थराइटिस सहित सूजन को रोकने में मदद कर सकता है।
Source- Pinterest