By Ritika
May 8, 2024
इंडियन ओवरसीज कांग्रेस के अध्यक्ष सैम पित्रोदा ने एक बयान देकर विवाद छेड़ दिया है, उन्होंने कहा, 'पूर्व के लोग चीन जैसे तो दक्षिण भारत के लोग अफ्रीकन जैसे दिखते हैं', पित्रोदा के इस बयान का वीडियो काफी वायरल हो रहा है
वीडियो में वह कहते है, 'भारत अत्यंत विविधताओं से भरा देश है, जहां पूर्व में रहने वाले लोग चीन के लोगों की तरह, पश्चिम के लोग अरब जैसे, उत्तर भारत के लोग श्वेत की तरह और दक्षिण वाले अफ्रीकी लोगों की तरह दिखते हैं'
बता दें, ये विवादित बयान देने वाले सैम पित्रोदा का पूरा नाम सत्यनारायण गंगाराम पित्रोदा है, उनकी पहचान टेलीकॉम इन्वेंटर और एंटरप्रेन्योर के रूप में है
पित्रोदा का जन्म भारत के ओडिशा में गुजराती परिवार में 1942 में हुआ था, उन्होंने गुजरात के वड़ोदरा की महाराजा सयाजीराव यूनिवर्सिटी से फिजिक्स और इलेक्ट्रॉनिक्स में ग्रेजुएशन डिग्री ली, आगे की पढ़ाई के लिए वह अमेरिका चले गये थे
बता दें कि सैम पित्रोदा गांधी परिवार के करीबी लोगों में से एक माने जाते हैं, वह राजीव गांधी और मनमोहन सिंह के सलाहकार भी रह चुके हैं