Lifestyle

आधा हुआ Maldives जाने का खर्चा 

By Pratibha

Jan ,15, 2024

इतना हुआ सस्ता टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक, तेलंगाना की राजधानी हैदराबाद से मालदीव का 3 दिन का पैकेज जो पहले 70 हजार रुपये तक रहता था, अब गिरकर 45 हजार पर आ गया है।

आधी हुई कीमतें मेकमाईट्रिप की वेबसाइट के अनुसार, मालदीव में 3 दिन और 4 रातों का पहले जो पैकेज 2,29,772 रुपये था, वह अब गिरकर 1,31,509 रूपये पर आ गया है।

फ्लाइट्स भी सस्ती इसमें दोनों तरफ के फ्लाइट का खर्चा भी शामिल है। इतने ही समय का एक और पैकेज जो पहले 2.03 लाख रुपये का था, अब गिरकर 1,16,258 रुपये हो गया है।

इतना गिरा रेट ऐसा नहीं है कि सिर्फ टूर के पैकेज में ही गिरावट आई है. मालदीव के लिए भारत से फ्लाइट का किराया भी कम हो गया है. पहले जो किराया 20 हजार रूपये एक तरफ का रहता था, अब वह गिरकर 12 से 15 हजार पर आ गया है।

फ्लाइट का किराया MakeMyTrip की वेबसाइट पर तो दिल्ली से मालदीव का किराया सिर्फ 8,215 रुपये दिख रहा, वो भी 17 जनवरी को. इसी डेट में अगर आप दिल्ली चेन्नई का किराया देखें तो 8,245 रुपये दिख रहा है।