By: Nisha Pathak
March 15, 2024
Gadgets
देश में पारंपरिक पेट्रोल-डीजल जैसे फ्यूल पर निर्भरता कम करने के लिए ज्यादा1तर वाहन निर्माता कंपनियां दूसरे फ्यूल ऑप्शन पर फोकस कर रहे हैं
इसी कड़ी में बजाज अपनी इस CNG मोटरसाइकिल से कम्यूटर सेग्मेंट (100cc-110cc) में पकड़ मजबूत करने की तैयारी में है
बजाज ऑटो ने हाल ही में 'Trekker' नाम से ट्रेडमार्क रजिस्टर करवाया है, माना जा रहा है कि इस नेमप्लेट का इस्तेमाल CNG Bike के लिए किया जा सकता है
इसके अलावा भी कुछ और नाम जैस मैराथन और ग्लाइडर भी कंपनी ने रजिस्टर करवाया है, अभी इसकी पुष्टी नहीं हो सकी है कि किस नाम का इस्तेमाल किया जाएगा
हाल ही में इस बाइक को टेस्टिंग के दौरान स्पॉट भी किया गया है, जैसा कि टेस्टिंग मॉडल को देखने पर पता चल रहा है कि कंपनी इसमें फ्लैट सिंगल पीस सीट के साथ छोटा फ्यूल टैंक देगी
हालांकि अभी इस बाइक के इंजन के बारे में कोई जानकारी नहीं मिली है, लेकिन माना जा रहा है कि कंपनी इसमें 100 सीसी या 125 सीसी का इंजन इस्तेमाल करेगी
ऐसी भी उम्मीद है कि ये बाइक पेट्रोल के साथ CNG फ्यूल यानी bhi कि दोनों फ्यूल ऑप्शन के साथ पेश की जाए
इस CNG Bike की लॉन्च टाइम लाइन अभी सामने नहीं आई है, लेकिन मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो इसे इस साल फेस्टिवल सीजन में लॉन्च किया जा सकता है