Business

Byju’s को ट्रैक पर लाने के लिए घटाई कोर्स की Fees

By Aastha Paswan

May, 11, 2024

Source: Google Images

आर्थिक संकट से जूझ रही एडटेक कंपनी Byju's ने उबरने के लिए एक नया कदम उठाया है.

बायजू की पैरेंट कंपनी थिंक एंड लर्न ने अपने कार्सेज एनुअल फीस और और बिक्री में महत्वपूर्ण बदलाव किया है.

बायजू के संस्थापक और सीईओ बायजू रवींद्रन ने 1,500 बिक्री सहयोगियों और प्रबंधकों के साथ एक बैठक के दौरान एक नई बिक्री रणनीति पेश की है.

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक बायजू लर्निंग ऐप की वार्षिक सदस्यता को घटा दिया है और एनुअल सब्सक्रिप्शन की कीमत टैक्स समेत 12,000 रुपये सालाना कर दिया है.

इसके अलावा, बायजू की क्लासेज और ट्यूशन सेंटर अब पूरे साल के लिए 24,000 रुपये और 36,000 रुपये हो चुका है.

रिपोर्ट्स के मुताबिक, बायजू के एनुअल कोर्स फीस में 30-40 फीसदी की कटौती हुई है.

रवीन्द्रन ने बढ़े हुए प्रमोशन की पेशकश करके सेल टीम के सभी लंबित बकाए का भुगतान करने का भी निर्णय लिया.

रिपोर्ट्स के मुताबिक, सेल इनसेंटिव में 50-100 प्रतिशत की बढ़ोतरी की जाएगी. उन्होंने कहा कि एवरेज सेल इनसेंटिव 40,000 रुपये प्रति माह होगा.