Samiksha Somvanshi
Creta EV 17 जनवरी 2025 को भारत मोबिलिटी शो में लॉन्च हो सकती है, Ioniq 9 EV भी हुंडई के स्टॉल पर दिख सकती है।
क्रेटा ईवी का आना Tata Curvv EV और Nexon EV के लिए खतरे की घंटी है।
ये कार लॉन्च में Mahindra BE 6e, MG ZS EV और Maruti eVitara से भी मुकाबला करेगी।
Creta EV का बाहरी डिजाइन मौजूदा फ्यूल बेस्ड Creta जैसा ही हो सकता है, लेकिन नई ग्रिल, बंपर और अलॉय व्हील के डिजाइन में बदलाव हो सकते हैं।
Creta EV में थ्री-स्पोक स्टीयरिंग व्हील और EV स्पेसिफिक फीचर्स होंगे।
साथ ही ये Alcazar फेसलिफ्ट जैसे HVAC कंट्रोल का इस्तेमाल किया जा सकता है।
Creta EV में द्विन-स्क्रीन सेटअप और फिजिकल कंट्रोल, इंफोटेनमेंट में EV-स्पेसिफिक फीचर्स और अपडेटेड सॉफ्टवेयर जैसी खूबियां हो सकती हैं।
क्रेटा ईवी में 45-50kWh के बैटरी पैक का इस्तेमाल किया जा सकता है, जिससे फुल चार्ज में यह इलेक्ट्रिक कार करीब 450 किमी दौड़ेगी।